JharkhandLead NewsRanchi

रांची बनी सुसाइड कैपिटल, आत्महत्या के मामले में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी

Ranchi: राजधानी रांची में आत्महत्या के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है. एक के बाद एक लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में आत्महत्या के मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है. लोगों की नाकामी, मानसिक तनाव, घरेलू विवाद, पारिवारिक बोझ, काम का दबाव, प्रेम-प्रसंग और पढ़ाई की चिंता से इतना ज्यादा परेशान हो जा रहे हैं कि चंद मिनटों में बिना कुछ सोचे-समझे मौत को गले लगाने का फैसला ले रहे हें. मानसिक दबाव में युवा अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ले रहे हैं. आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का बोझ, दफ्तरों में काम का बोझ और पारिवारिक विवाद कारण बताए जा रहे हैं. आत्महत्या करने वालों में 60 प्रतिशत की उम्र 14 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच की होती है.

इसे भी पढ़ें:   Jharkhand: UPSC EXAM DUTY में लगाए गए 90 अफसर

युवाओं में बढ़ी है आत्महत्या की प्रवृत्ति

इन दिनों युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है. आत्महत्या के ग्राफ में युवाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इस तरह की घटनाओं के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि आज कल युवाओं में धैर्य की कमी हो गयी है. साथ ही बर्दाश्त करने की क्षमता भी कम होती जा रही है. जिसके कारण युवा वर्ग के लोग आत्महत्या की ओर बढ़ रहे हैं.

किसी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करना भी अपराध

कोई व्यक्ति अगर किसी को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करता है, तो यह एक दंडनीय अपराध है. ऐसे मामले सामने आने पर पुलिस हत्या करने के लिए उकसाने वाले के खिलाफ धारा 306 के तहत कार्रवाई करती है. इसके अलावा आत्महत्या का प्रयास भी अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन इस कानून में संशोधन किए गए हैं. आत्महत्या की घटनाएं होने के बाद ज्यादातर मामले में यूडी केस दर्ज कर मामले को छोड़ दिया जाता है. पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास नहीं करती है कि कहीं उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया तो नहीं गया. पुलिस मृतक के परिजनों द्वारा बताए गये बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसे आत्महत्या मान कर छोड़ देती है.

इसे भी पढ़ें:   पलामू: लातेहार के युवक की हैदरनगर में मिली लाश, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

हाल के दिनों में हुई आत्महत्या के मामले

केस-1. 4 अप्रैल 2022 को रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने आत्महत्या की. एक छात्र अरगोड़ा इलाके में आत्महत्या की तो दूसरा सुखदेव नगर इलाके में आत्महत्या की.

केस-2. 25 मार्च 2022 को पंडरा इलाके में गर्मी 11th का छात्र ईशान आर्यन ने आत्महत्या कर ली थी. मृतक छात्र ईशान आर्यन का जेवीएम श्यामली में एग्जाम चल रहा था और मृतक छात्र ईशान आर्यन के फिजिक्स का पेपर सही नहीं गया था. फिजिक्स का पेपर सही जाने की वजह से डिप्रेशन में था.

केस-3. डोरंडा इलाके में डॉक्टर एके ठाकुर की पत्नी गीता ठाकुर ने फंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली थी. गीता ठाकुर लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज चल रहा था.

केस-4. 4 फरवरी 2022 को खेल गांव थाना क्षेत्र स्थित न्यू खटंगा रोड नंबर-1 में प्रेमी जोड़े ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़ें:  Jharkhand में Jail की दीवार फांदने की कोशिश तो लगेगा Current

Related Articles

Back to top button