
Gopalgunj: जिले में पुलिस ने देर रात को वाहन चेकिंग के क्रम में तीस लाख की शराब बरामद की है. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के समीप से बरामदगी हुई है. जानकारी के अनुसार एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी. ट्रक पर लदे प्याज के नीचे शराब के 275 कार्टन मिले. कुचायकोट पुलिस तीन तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बीच एक पोस्ट पर कुचायकोट थाना पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी इसी बीच शक के आधार पर प्याज लदे एक ट्रक की जब तलाशी ली गई. उसमें रखे प्याज के बोरी के नीचे करीब 275 कार्टन शराब बरामद की गई बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी लखनऊ से ट्रक द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: UPSC EXAM DUTY में लगाए गए 90 अफसर




