JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand में Jail की दीवार फांदने की कोशिश तो लगेगा Current

Ranchi: झारखंड की जेलों में अब करंट की सुरक्षा दी जाने की तैयारी है. इस सुरक्षा के बाद कोई भी कैदी दीवार फांद कर नहीं भाग पायेगा. इस योजना के तहत राज्य की जेलों में इलेक्ट्रिकल फेसिंग तार लगाया जा रहा है. जेलों की ऊंची दीवार पर सुरक्षा के लिए अब इलेक्ट्रिकल करंट दौड़ेगा. इस करंट में किसी की मौत तो नहीं होगी लेकिन तार को छूने वाले को करंट का झटका जरूर लगेगा. जेल में बंद किसी भी कैदी ने अब यदि दीवार फांदने का प्रयास किया तो उसे तेज झटका खाना पड़ेगा. जेल की सुरक्षा को लेकर दिन प्रतिदिन सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. सुरक्षा को लेकर ही जेल विभाग द्वारा जेलों की चार दीवारी के ऊपर इलेक्ट्रिक तार फैंसिंग लगाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  Chaiti Chhath : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 

कई जेलों में हो चुका इलेक्ट्रिकल फैंसिग का काम

जेलों की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे इलेक्ट्रिकल फैंसिग का काम कई जेलों में हो चुका है. जबकि कई जेलों में यह काम तेजी से चल रहा है. केद्रीय कारा दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर, मंडल कारा चास, साहेबगंज, जमशेदपुर, उपकारा तेनुघाट, रामगढ़, राजमहल, खूंटी में इलेक्ट्रिकल फैंसिग का काम पूरा कर लिया गया है.

राज्य के कई जेल ऩक्सल प्रभावित इलाके में

नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड के खूंटी, गुमला, लातेहार, सिमडेगा, चाईबासा, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा आदि जिले नक्सल प्रभावित माना जाता है. इन इलाकों में जेलों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराते रहता है. नौ दिसंबर 2014 को चाईबासा जेल ब्रेक में 15 नक्सली भाग निकले हालांकि पुलिस भाग रहे दो नक्सलियों को मार गिराया था. कुछ नक्सली बाद में सरेंडर भी किया था. लेकिन अब भी कुछ नक्सली फरार है.

जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने की हो चुकी है घटना

दो वर्ष पूर्व लातेहार मंडलकारा से दोपहर दो कैदी जेल की दीवार फांद कर भाग निकले. फरार कैदियों में बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी मो. दिलशाद अंसारी व छत्तीसगढ़ का रहने वाला विक्की कुमार शामिल था. मो. दिलशाद चोरी की घटना में जेल भेजा गया था. जबकि विक्की कुमार 2017 में हुई बारियातु प्रखंड निवासी दवा व्यवसायी मुरारी प्रसाद की हत्या मामले में जेल में था. इससे पूर्व भी घाघीडीह केंद्रीय कारा की सुरक्षा में सेंधमारी कर 22 फीट ऊंची दीवार कूद कर प्रदीप पटेल उर्फ पकौड़ी जेल के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शौचालय की रौशनदान के रास्ते निकल कर पाइप लाइन के सहारे जेल से फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने उसे बर्मामाइंस स्थित घर के पास से गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें: एके-47 की तड़तड़ाहट से दहला सिवान: एमएलसी प्रत्याशी पर अपराधियों ने किया हमला, एक की मौत चार घायल

Related Articles

Back to top button