
New Delhi: पाकिस्तान में जारी सियासी उथलपुथल के बीच ब्रिटेन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लगातार दूसरे दिन हमले हुए. आरोप है कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थक हमला कर रहे हैं. ताजा हमले में करीब बीस लोग नवाज के ब्रिटेन स्थित कार्यालय पहुंचे थे. जहां हमला किया गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं. जिनमें दो नवाज के कार्यकर्ता व तीन हमलावर शामिल हैं. यह भी बताया जा रहा है कि हमलावर जिस गाड़ी पहुंचे थे, उसपर इमरान की पार्टी का झंडा लगा था.
इसे भी पढ़ेंः14 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12वीं बार वृद्धि, अब तक 8.40 रुपए की वृद्धि, जानें-आज कितनी बढ़ोतरी हुई
यह भी बताया जा रहा है कि इस हमले शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले रविवार को एक आदमी ने नवाज शरीफ पर मोबाइल फेंका था, जिससे उनका बॉडीगार्ड चोटिल हो गया था. रविवार को हुए हमले के बाद नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने ट्वीट किया था कि पीटीआई के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या कानून को अपने हाथों में लेते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इमरान खान पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि वह अपने और अपने लोगों के लिए मुसीबतों और दुखों को आमंत्रित कर रहे हैं.




