Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : पहली पत्नी के रहते धोखे से रचायी दूसरी शादी, यौनशोषण और गर्भपात कराने आरोप

Jamshedpur : शहर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में पहली पत्नी के रहते हुए एक व्यक्ति द्वारा धोखे से दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी की दूसरी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उसने पति पर धोखे से दूसरी शादी करने के अलावा यौन शोषण करने और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला की शादी एग्रिको के रहनेवाले युवक से हुई थी. उसके कुछ महीनों तक सारा कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब शादी के बाद गर्भवती होने पर महिला का गर्भपात करा दिया गया. महिला इससे परेशान थी, तभी उसे यह भी पता चला कि उसने पति ने पहले से ही शादी कर रखी है. इन सारे मामलों से त्रस्त होकर वह अपने मायके वापस चली गई. इस पूरे मामले में सुसुराल पक्ष के चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. इधर मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि मामले से जुड़े सारे पहलू को सामने लाते हुए आगे की कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें-The Kashmir Files के न‍िर्माता लेकर आ रहे एक और फ‍िल्‍म, ये रही पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button