JharkhandRanchi

मांगे नहीं मानी गई तो सहकारी बैंक का महाधरना 25 अप्रैल को

Ranchi: 3 अप्रैल 2022 को झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ की एक बैठक सहकारी बैंक के मुख्यालय में हुई. जिसमें बैंक और कर्मचारियों के हित पर चर्चा और मंथन किया गया. साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय़लिया गया कि ग्रेड-पे में बढ़ोतरी की जाए. साथ ही बैंक में नये सीईओ की अविलंब बहाली, कर्मचारियों का प्रमोशन, रिक्त पदों पर नई बहाली समेत कई मांगे रखी गई. साथ ही कहा गया कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में प्रशासक से मिलने की योजना है. इस बीच यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो 25 अप्रैल 2022 को महाधरना दिया जाएगा. साथ ही काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन जारी रहेगा. इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर हड़ताल और तालाबंदी भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें : लातेहार में खुलेगा Central School, शिक्षा मंत्रालय ने शुरू की पहल

ये भी है मांगे

स्टेशनरी आपूर्ति की समस्या का समाधान

बैंक की विभिन्न नीति (SOP) का निर्माण

कर्मचारियों का मेडिकल इंश्योरेंस

बैंक में शीर्ष प्रबंधन का गठन.

बैठक में ये रहे मौजूद

अनिल पी पन्ना, महासचिव चंदन कुमार प्रसाद,वित्त सचिव निखिल बांका,उप महासचिव संतोष साहू,राजीव रंजन,मुकेश कुमार, नवीन सेठ,राहुल कुमार, संजय कुमार, मुकेश साव,अविनाश जायसवाल, सुनील राम,दीपक कुमार,रवि प्रकाश,हीरालाल राउत,सुबल मंडल,मनीष कुमार,अमित कुमार,रमेश राव,अमित कुमार,संजय दास,आशीष कुमार

Related Articles

Back to top button