JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : गर्मी का सितम, आदित्यपुर में टाटा-कांड्रा रोड पर मूर्छित होकर गिरा बाइक सवार

Jamshedpur : लौहनगरी जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिन ब दिन गर्मी बढ़ती जा रही है. अब हालत यह हो गई है कि दिन चढने के साथ ही लोगों का घर के बाहर सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है. गर्मी अपना प्रंचड रूप दिखाने लगी है. इसके असर से पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां भी अछूता नहीं है. हालत का अंदाजा जिले के आदित्युपर में टाटा-कांड्रा मेन रोड पर हुई एक घटना से लगाया जा सकता है.

हुआ यूं कि मेन रोड पर सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार टोल ब्रिज और श्रीडुंगरी के बीच एक अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा. इस घटना से टोल ब्रिज के पास चेकनाके में मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों के अलावा राहगीरों में खलबली मच गई. उन्होंने हीरो होंडा पैशन प्लस बाइक संख्या-JH05N- 6852 से गिरे उस व्यक्ति को उठाया. उसके बाद राहगीरों के सहयोग से जेआरडीसीएल के एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना तब घटी जब बाइक सवार आदित्यपुर की ओर से गम्हरिया की ओर जा रहा था. इस पूरी घटना को प्रथम दृष्टया गर्मी के क्षेत्र में बढ़ते प्रकोप से जोड़कर देखा जा रहा है.

पुल‍िस पहचान में जुटी

हालांकि, फिलहाल उस व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस घायल की पहचान करने में जुटी है. इसके लिए उसके बाइक नंबर का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि व्यक्ति का नाम-पता मालूम कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी जा सके.

बरतें सावधानी

बता दें कि अप्रैल महीने के शुरुआती दिन में ही पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत पूरे कोल्हान में गर्मी का असर लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में दिन चढ़ते ही बगैर सावधानी के सड़क पर निकलने पर लोगों को भारी पड़ सकता है, इस दुर्घटना ने यह सीधे तौर पर साबित कर दिया है. जाहिर तौर पर फिलहाल जरूरत से गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की.

ये भी पढ़ें-पत्नी को गैर मर्द से फोन पर बात करने से मना करना पति को पड़ गया महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Related Articles

Back to top button