JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में कुरियर वैन चालक गया जेल, अनियंत्रित वैन ने बरपाया था कहर

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टीएमएच गोलचक्कर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले पुलिस ने आरोपी कुरियर वैन चालक उदय साव को बुधवार को जेल भेज दिया है. वह रांची के द्वारकापुरी का रहनेवाला है. घटना तब घटी थी जब अनियंत्रित 407 वैन ने सड़क पर कहर बरपाया था. इस दौरान बाइक पर सवार सुनील कुमार शर्मा उर्फ बेदी और रोहित कुमार अनियंत्रित वैन की चपेट में आ गये थे. उसके बाद सुनील उर्फ बेदी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रोहित कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए थे. इसके अलावा अनियंत्रित वैन की चपेट में आकर कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे. उसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वैन चालक को धर-दबोचा था और उसकी जमकर पिटायी की गई थी. फिर वैन चालक को घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया था. इस मामले में सुनील की पत्नी शोभा देवी के बयान पर चालक उदय साव के खिलाफ जान मारने की नियत से बाइक पर 407 वाहन से कुचल देने का थाना में मामला दर्ज किया गया था. उसी मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की है. यहां बता दें कि दुर्घटना में घायल रोहित कुमार अमन कुरियर के संचालक हैं. फिलहाल उनका टीएमएच में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें Dalama Buru Sendara : नहीं तय हो सकी सेंदरा की तारीख, 3 अप्रैल को फिर होगी दलमा राजा के आवास पर बैठक

Related Articles

Back to top button