Lead NewsNationalTOP SLIDER

विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पति को दी जान से मारने की धमकी

कांग्रेस नेता को विकास गजभिये पार्टी के कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है

Rajnandgaon (Chhattisgarh) : राजनांदगांव के चिखली चौरी क्षेत्र रहने वाले शहर कांग्रेस कमेटी सचिव पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोप है कि कांग्रेस नेता ने एक शादीशुदा महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए. जब महिला ने विरोध किया तो कांग्रेस नेता ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़ें:भाजपा के शासनकाल में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही हैः आभा सिन्हा

चिखली थाना चौकी में दर्ज कराई शिकायत

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. चिखली पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला सामने आने पर आरोपी ने महिला के पति को धमकी दी है.

जानकारी के मुताबिक शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी के सदस्य विकास गजभिये जो काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. इनके खिलाफ चिखली थाना चौकी में एक विवाहिता महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है.

इस पर चिखली पुलिस की टीम ने जांच की और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. बताया जा रहा है कि आरोपी विकास गजभिये पार्टी के कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी रहा है.

इसे भी पढ़ें:पढ़े-लिखे मुस्लिम लड़कों को उड़ा ले जाती हैं हिन्दू लड़कियां…’, लव जिहाद पर पूर्व CEC वाईएस कुरैशी का विवादित बयान

राजनीतिक दबाव भी काम नहीं आया

इसलिए मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए अंततः कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें:रांची नगर निगम का तुगलकी फरमान, पैडल रिक्शा पर लगाई रोक

Related Articles

Back to top button