Education & CareerJamshedpurJharkhand

World Poetry Day: करीम सिटी कॉलेज में स्वर्ग से पहुंचे इलियट, सरोजिनी नायडू, रॉबर्ट फर्स्ट, दिनकर, नागार्जुन और निराला

Jamshedpur: करीम सिटी कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘स्पार्क’ ने “विश्व कविता दिवस” के अवसर पर दो कार्यक्रम आयोजित किए. पहला कार्यक्रम “बैतबाजी” का था, जिसमें सात टीमों में 14 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उर्दू शायरी से शेरों का अनमोल संकलन प्रस्तुत किया. प्रो अहमद बद्र तथा अनवर अदीब निर्णायक थे. इस प्रतियोगिता में सुमैया होदा तथा आसिया अंसारिया की टीम ‘मिर्जा गालिब टीम’ को प्रथम पुरस्कार तथा उरूज शमसी और रुबीना इकबाल की टीम ‘मीर तकी मीर टीम’ को द्वितीय स्थान मिला. कार्यक्रम का संचालन प्रो गौहर अजीज ने किया.

कार्यक्रम के दूसरे भाग में एक नाटक “यूरीदम” मंचन हुआ जिसमें स्वर्ग से आए हुए अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और बांग्ला के कवि टी एस इलियट, सरोजिनी नायडू, रॉबर्ट फर्स्ट, दिनकर, नागार्जुन, निराला, जॉन एलिया, परवीन शाकिर, फैज तथा रविंद्र नाथ टैगोर की भूमिका निभाते हुए उनकी कविताओं और गजलों का चित्रण एक कॉफी हाउस में किया गया. इस कार्यक्रम में जिन बच्चों ने कवियों की भूमिकाएं निभाईं उनके नाम हैं-मनीष मुखी, रूमायसा, सुजैन, भास्कर, अतुल, सहदेव, आतिफ, उरूज शमसी, इंशाल तथा वल्लिका. इस अवसर पर कॉलेज के सेक्रेटरी डॉ मोहम्मद जकरिया, प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, डॉक्टर यहिया इब्राहिम, डॉ सफीउल्लाह अंसारी के अलावा कई शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित थे. दोनों कार्यक्रम को आयोजित करने में कहकशां परवीन, मालविका, मनीष, अवंथ,अलीशा, विवेक, राजेश, सलोनी, वल्लिका एवं स्वाति का योगदान रहा.

ये भी पढ़ें–Jamshedpur: प्रश्नोत्तरी के जरिए विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति के बारे में जाना

Related Articles

Back to top button