Education & Career

मारवाड़ी कॉलेज के छह स्टूडेंट्स एसबीआइ में बने बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के एमबीए के छह स्टूडेंट्स का चयन एसबीआइ में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में हुआ है. जिसमें 3 लाख के पैकेज के साथ इंसेंटिव भी दिया जायेगा. यह प्लेसमेंट प्रक्रिया कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव द्वारा किया गया. जिसमें एमबीए डिपार्टमेंट से 70 विद्यार्थियों ने अलग- अलग राउंड में पार्टिसिपेट किया. चयन प्रक्रिया 9 मार्च से 14 मार्च तक चली. वाइस चांसलर डॉ कामिनी कुमार, प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार और एमबीए के को ऑर्डिनेटर डॉ आरआर शर्मा, असिस्टेंटे कोऑर्डिनेटर प्लेसमेंट सेल अनुभव चक्रवर्ती ने चयनित छात्र पंकज कुमार सोनी, वैशाली गुप्ता, अंकिता गुप्ता, मोहम्मद काशिफ अख्तर, मोहम्मद मुमताज, निकिता कुमारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

इस प्रक्रिया को सफल बनाने में एमबीए फैकल्टी मेंबर एमडी तौशीफ, संतोष कुमार यादव, डॉक्टर प्राची प्रसाद, प्लेसमेंट ऑफिस असिस्टेंट रीता सिंह और एनएसएस वॉलंटियर सौरभ कु सोनी का अहम योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें:दो साल बाद कल निकलेगा पहला मंगलवारी जुलूस, हनुमान भक्तों में खासा उत्साह

Related Articles

Back to top button