4th LeadCrime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक, गये जेल

Jamshedpur : मानगो पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना बीते बुधवार की रात नित्यानंद कॉलोनी से चोरी स्कूटी संख्या-जेएच0एसबीआर-1967 की चोरी कर ली गई थी. इसे लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त रवि गोराई के घर से चोरी गया स्कूटी बरामद किया. साथ ही रवि गोराई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कांड में रवि गोराई का सहयोग करनेवाले अभियुक्त संजय गोराई उर्फ इन्दुल को भी गिरफ्तारी किया गया है. रवि गोराई नित्यानंद कॉलोनी का और संजय गोराई उर्फ इन्दुल मानगो के उलीडीह स्थित संकोसाई का रहनेवाला है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर : जेल में बंद अपराधियों ने खोला राज, मानगो से चोरी गई कार बिहार के अररिया से बरामद, दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button