4th LeadCrime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : जेल में बंद अपराधियों ने खोला राज, मानगो से चोरी गई कार बिहार के अररिया से बरामद, दो गिरफ्तार

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी केशव प्रसाद जयसवाल के घर के पार्किंग से चोरी की गई ब्रेजा कार बिहार के खगड़िया जिले के अररिया से बरामद की गई है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को अररिया से गिरफ्तार किया है. इसमें शामिल सुमन कुमार यादव अररिया के बलहा गांव का रहनेवाला है. इसके अलावा मूलतः अररिया के रहने वाले नीरज तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह वर्तमान में डिमना रोड टीचर्स कॉलोनी मूर्ति लाइन का रहने वाला है. उसे पुलिस ने कार चोरी करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

जानकारी हो कि 15 जनवरी 2022 को रात के करीब साढ़े दस बजे केशव प्रसाद जयसवाल के पार्किंग से ब्रेजा कार संख्या- जेएच05सीएन- 8180 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया गया था. मामले की जांच में जुटी मानगो पुलिस ने इस मामले में सुराग मिलने पर फायरिंग के एक मामले में घाघीडीह जेल में बंद मो. शफीक अली एवं वसीम असारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले को रिमांड पर लेकर कार चोरी के बारे में पूछताछ की. उनके स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गयी कार अररिया में सुमन कुमार यादव के घर से बरामद किया, साथ ही अभियुक्त सुमन कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद इस काण्ड का षडयंत्र रचने वाले मास्टर माइंड अभियुक्त नीरज तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.

ये भी पढ़ें-जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ.संजय अग्रवाल ने टीएमएच से क्यों दिया इस्तीफा, ये रही वजह

Related Articles

Back to top button