Uncategorized

जामताड़ाः जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

NEWSWING

Jamtara, 21 September : सीजीएम कोर्ट में करमाटांड थाना क्षेत्र के मुरलीडिह निवासी भागिरथ मंडल ने परिवाद पत्र दायर कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. तेतुलबंधा गांव के लैंमस स्मॉट सहित तीन व्यक्तियों पर भागीरथ मंडल ने जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख 37 हजार रूपया का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि भागिरथ मंडल से लैंमस स्मॉट ने जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख 37 हजार रूपया का एग्रीमेंट करवाया था. पर उन व्यक्तियों ने रूपया लेने के बाद जमीन देने से इंनकार कर दिया. यह जमीन करमाटांड थाना क्षेत्र क कोरो रोड में अवस्थित है. लोगों ने इस जमीन को विवादित बताया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button