JharkhandRamgarh

रामगढ़ में कांग्रेसियों ने मनायी होली

Ramgarh: रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ की विधायक ममता देवी जी तथा बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं. कार्यक्रम में पहुंचने पर कांग्रेस जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम में शामिल हुए और अतिथियों तथा पार्टी के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में 17 और 18 मार्च को होली की छुट्टी, 19 मार्च की छुट्टी पर अब तक नहीं निकला कोई आदेश

मौके पर मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि होली का त्यौहार हमें रंगों की तरह आपस में घुलना-मिलना सिखाता है. यह त्यौहार पुराने मतभेद मिटाकर आपस में एकजुट होकर रहने की सीख भी देता है.

इस त्यौहार के माध्यम से आपसी भाईचारा एवं सद्भावना को बढ़ावा मिलता है इसके साथ ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आपलोगों के हर सुख दुख में खड़ी हूं, आप सबों के हित में सदैव उपस्थित रहूंगी साथ ही मेरे और मेरे परिवार की ओर से आपके समस्त परिजनों रामगढ़ वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

इसे भी पढ़ें:झारखंड की 40 हजार स्वास्थ्य सहिया को मिले सम्मानजनक मानदेय: संजय सेठ

Related Articles

Back to top button