
Chaibasa : बाल तस्करी मामले में गुप्त सूचना के आधार पर छोटानागरा पुलिस थाना प्रभारी श्री अनिकेत कुमार द्वारा मौके पर कल शाम को 10 बच्चों को रेसक्यू कराया गया. बाल संरक्षण कार्यालय मनोहरपुर के प्रोटेक्शन ऑफिसर कृष्णा कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित कर लिया गया है. सभी बच्चों का परामर्शी संजय प्रसाद एवं चाईल्डलाईन टीम के द्वारा की गई है. जिसमें 8 किशोरियां एवं 1 बच्चे बालक सहित 1 महिला शामिल है. सभी बच्चे गुवा एवं टोंटो क्षेत्र के है. सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से 18 वर्षों के बीच है.
सभी बच्चों को मनोहरपुर बाल संरक्षण कार्यालय में सामाजिक अन्वेषण किया गया है एवं चाईल्डलाईन चाईबासा को सुपुर्द किया जा रहा है. मनोहरपुर एस.डी.पी.ओ. दाऊद कीड़ो ने सभी बच्चों के साथ मुलाकात की और उनके परिजनों से पूछताछ की साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को सलाह दी कि जबतक उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक नहीं होती वो घर पर ही रहकर पढ़ाई करें. सरकारी स्कूलों में सबकुछ फ्री में पढ़ाई हो रही है. साथ ही उन्होंने परिजनों को बताया कि बच्चों को सुरक्षित रखना प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेवारी है. इस दौरान अनिकेत कुमार थाना प्रभारी ने चेन्नई ले जाने वाले युवक को जांच एवं अनुसंधान पूछताछ हेतु अपने साथ ले गई है. कृष्णा कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बच्चों को जल्द ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम स्पांसरशिप से जोड़कर उनकी आर्थिक सहायता प्रति माह दो हजार रुपये प्रदान की जाएगी, इससे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और बच्चे अपने घर मे रहकर पढ़ाई पूरी करेंगे.
ये भी पढ़ें- जानें-ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों उड़ी है भारत के दुश्मनों की नींद




