
Nalanda : जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहिद्दीन पुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की शनिवार को चाकू गोद कर हत्या कर दी है. मृतिका गंगाधर मांझी की पत्नी तुसी कुमारी है. घटना को अंजाम देने के बाद उसका पति गांव छोड़ कर फरार हो गया है. भतीजी की मानें तो अक्सर उसका चाचा पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगा कर मारपीट किया करता था. आज भी दिन में दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी. जिसके बाद घर में रखे चाकू से उस पर वार कर चाचा ने जख्मी कर दिया.
इसे भी पढ़ें :13 लाख से अधिक MSME को केंद्र ने ऋण देकर दिया नया जीवन, झारखंड में संकट: महेश पोद्दार
डर के मारे कोई भी उसे बचाने का हिम्मत नहीं जुटा पाया. भतीजी ने बताया कि जब चाचा घर से निकला, तब परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए अस्पताल लाने का प्रयास कर रहे थे.
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस गांव में जाकर मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें :पूर्व विधायक शंकर चौधरी के खिलाफ रामगढ़ छावनी परिषद करेगा मानहानि का केस




