
Bhagalpur : जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के कोदराभीट्टा अठगामा दीयरा क्षेत्र में एक युवक को गांव के दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. इसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. वहीं गांव के मुखिया गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की है.
मामले में पीड़ित घनश्याम मंडल ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उसके पुत्र त्रिपुरारी मंडल खेत में काम कर घर आ रहा था तभी जोगिंदर मंडल उर्फ कारे मंडल, प्रसादी मंडल, सुबोध मंडल, फन्टुश मंडल, भरत मंडल, मकिया मंडल और गोविंद मंडल ने पंचायत भवन को लेकर रंगदारी मांगने पर मना करने पर उसे गोली मार दी.
इसे भी पढ़ें : बर्मामाइंस में कान्वाई चालक की हथियार से मारकर व्यक्ति की हत्या, क्षेत्र में सनसनी




