JharkhandLead NewsRanchi

यूपी, गोवा, उत्तराखंड, और मणिपुर में भाजपा का कमाल, झारखंड में भी उड़े रंग गुलाल

Ranchi: आज पांच राज्यों के अंतिम चुनाव परिणाम सामने आने को ही हैं. अब तक मिले चुनावी रूझानों के मुताबिक यूपी, गोवा, उत्तराखंड, और मणिपुर जैसे राज्यों की बागडोर भाजपा के ही हाथों में रहने वाली है. पंजाब में आम आदमी पार्टी पर जनता ने भरोसा दिखाया है. चार राज्यों में आशातीत कामयाबी को देखते देश भर में भाजपाई समर्थकों में जोश है. झारखंड में भी प्रदेश भाजपा खुशियों के रंग से सरोबार है. प्रदेश भाजपा ने आज इस उपलक्ष्य में पार्टी ऑफिस के सामने विजयोत्सव मनाया. रंग गुलाल उड़े. एक-दूसरे को मुबारक बाद दी.

प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, राज सिन्हा, प्रवक्ता प्रुतल शाहदेव, अमित कुमार, रांची नगर निगम की मेयर और राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी समेत तमाम नेताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताया. कहा कि यह जीत पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व, विकासपरक राजनीति पर जनता जनार्दन की मुहर है.

इसे भी पढ़ें:Election Results 2022: CM चन्नी दोनों सीटों से हारे, उत्तराखंड में धामी और गोवा में सावंत को भी मिली हार, पंजाब की जीत पर क्या बोले केजरीवाल देखें VIDEO

जनता के हित में काम करने वाले की ही जीतः दीपक

दीपक प्रकाश ने कहा कि जो भी जनता के हित में काम करेगा, जनता उसे ही सेवा का मौका देगी. यूपी सहित दूसरे राज्यों में पार्टी को लोगों का मिला समर्थन इसका प्रमाण है. भाजपा की नीतियों के प्रति भी जनता ने भरोसा दिखाया है. यह तय हो गया है कि राजा का बेटा ही शासन नहीं करेगा, जनहित में काम करने वाले को ही जनता मान देगी.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Education: प्राथमिक विद्यालय के छात्र करेंगे नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई, ये रही पूरी जानकारी

उत्तर से दक्षिण तक मोदीजी पर भरोसाः सांसद

संजय सेठ ने कहा कि इस चुनाव के बहाने से पता लगता है कि गंगा के उद्गम से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक, पीएम मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर यह जनादेश मिला है. परिणाम ने मोदीजी के वैश्विक पटल पर स्वीकार्यता को पुष्ट किया है. पार्टी अध्यक्ष नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन का भी फायदा भाजपा को मिला है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब तुष्टिकरण की राजनीति को बाय बाय करना ही होगा. परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति के दिन अब गये. चाहे अब कोई भी दल हो, उसे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकासवादी राजनीति करनी होगी.

इसे भी पढ़ें:मोदी के नेतृत्व और योगी के काम को मिला यूपी की जनता का प्रचण्ड समर्थन : अन्नपूर्णा देवी

राज सिन्हा ने कहा कि इस रिजल्ट ने दूसरे दलों के लिये मानक स्थापित किया है. जनता की उम्मीदों के मुताबिक सही तरीके से योजनाओं को बनाने, लागू करने की जिम्मेदारी लेनी ही होगी. अब जाति, धर्म, परिवारवाद के भरोसे राजनीति कठिन है.

प्रतुल शाहदेव के मुताबिक यूपी समेत अन्य राज्यों की जनता ने परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को खारिज कर दिया है. फिर से पीएम मोदीजी के विकास की राजनीति को चुना है. संकल्प से सिद्धि का महामंत्र आज फलीभूत होता दिखा है.

इसे भी पढ़ें:पेटरवार दुष्कर्म मामलाः एसपी चंदन झा न कोयला के काले कारोबार पर कस पा रहे हैं नकेल, न ही लॉ एंड ऑर्डर पर है पकड़

Related Articles

Back to top button