Fashion/Film/T.VJamshedpurJharkhand

Shriya Sharan की आनेवाली फ‍िल्‍म कब्‍जा का फर्स्‍ट लुक जारी, आप कह उठेंगे क्‍या बात है

Amarnath
Mumbai: दक्ष‍िण की नामचीन अभि‍नेत्री श्रिया सरन आर चंद्रू की फ‍िल्‍म कब्‍जा में मधुमती के खास क‍िरदार में नजर आयेंगी. कन्नड़ फिल्म कब्जा का का फर्स्ट लुक सोमवार को खुद श्र‍िया ने शेयर किया . इस फिल्म में श्रिया सरन के अलावा सुपरस्टार उपेंद्र और सुदीप भी नजर आएंगे.

अपनी फिल्म की पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्रिया सरन ने लिखा-  ‘कब्जा 1970 के दशक की एक एक्शन फिल्म है. यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक  क्रूर गैंगस्टर की यात्रा को दिखाएगी.  मैं भी इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं..  ? rchandru movies की यह फिल्म अद्भुत है. इस शानदार ड्रेस के लिए @sithara_kudige को धन्यवाद. अद्भुत एक्टर्स के साथ काम करके बहुत खुशी हुई…. यह एक शानदार फिल्म होगी.
हर‍िद्वार में हुआ था श्र‍िया का जन्‍म


श्रिया सरन का जन्म हरिद्वार में हुआ था. उन्होंने अपना अधिकांश जीवन शिवालिक पर्वत श्रृंखला की तलहटी में एक छोटी-सी बस्ती में बिताया है. उनके पिता पुष्पेंद्र सरन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए काम करते थे, जबकि उनकी मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिक स्कूल में रसायन-विज्ञान की शिक्षिका थीं, जहां की श्रिया छात्रा रह चुकी हैं. उनके बड़े भाई अभिरूप सरन उनसे चार साल बड़े हैं और फ़िलहाल मुंबई में एक विज्ञापन कंपनी में काम करते हैं. उनका विवाह आरती से हुआ है, जिनके साथ श्रिया अपने रिश्ते को “बहुत गहरा” मानती हैं.
शोभना नारायण से सीखा कत्‍थक


श्रिया जब 17 वर्ष की थीं, उनका परिवार दिल्ली चला गया, क्योंकि वे प्रसिद्ध नृत्यांगना गुरु शोवना नारायण से कथक सीखने की इच्छुक थीं. श्रिया ने फ़िल्मों में अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत उषा किरण मूवीज़ द्वारा निर्मित तेलुगू फ़िल्म इष्टम (2001) से की. उनकी यह पहली फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ठीक चल नहीं पाई, लेकिन कई तेलुगू निर्माता और निर्देशकों ने उन पर ग़ौर किया. जल्द ही उन्होंने नागार्जुन की संतोषम (2002) साईन की, जो ज़बरदस्त हिट साबित हुई.
फि‍र पीछे मुड़कर नहीं देखा
उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. कैरियर के प्रारंभिक चरण में ही उन्हें चिरंजीवी की नायिका बन कर अभिनय करने का मौक़ा मिला. टैगोर की भारी सफलता के बाद वे दक्षिण भारतीय फ़िल्म उद्योग की चोटी की अभिनेत्रियों में से एक बन गईं. उनकी नुव्वे नुव्वे और भागीरथ जैसी बाद की फ़िल्मों ने उन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा. बतौर प्रभास की नायिका उनके द्वारा अभिनीत छत्रपति फ़िल्म उनके कैरियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक थी. श्रिया ने फ़ेयर एंड लवली, लक्स और हेड एंड शोल्डर्स जैसे बड़े ब्रांडों को भी समर्थन दिया है. कब्‍जा में केजीएफ फेम रव‍ि बसारूरू ने संगीत द‍िया है जबक‍ि कला निर्देशक शिव कुमार हैं. कैमरा एजे शेट्टी ने संभाला है. इसकी शूट‍िंग बंगलूर के मोहन बी केरे स्‍टूड‍ियों में शुरू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- चक्रधरपुर: महिलाओं ने संभाली ट्रेन परिचालन की कमान, सरपट दौड़ पड़ी साउथ बिहार एक्सप्रेस

Related Articles

Back to top button