
Ranchi : झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के द्वारा आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम, नामकुम (रांची) में राज्य के पहले एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के दौरान राज्य भर से कई जिम्नास्टों ने भाग लिया. इसमें रांची की टीम 9 स्वर्ण, 6 रजत तथा 1 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक लेकर विजेता बनी. धनबाद 2 स्वर्ण एवं 2 रजत, 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक लेकर उप-विजेता बना. देवघर, सिमडेगा चतरा को एक-एक पदक प्राप्त हुआ. इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिम्नास्टों को 16वीं एरोबिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप (सभी आयु वर्ग- सीनियर, जूनियर तथा सब-जूनियर) के लिए चुना गया.
इसे भी पढ़ें:Women Empowerment : झारखंड की 17 लाख ग्रामीण महिलाओं को मिली सशक्त आजीविका
यह चैंपिनयशिप बेंगलुरु (कर्नाटक) में 26-27 मार्च को होनी है. चयनित टीम 22 मार्च को हटिया-यशवंतपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होगी. इस प्रतियोगिता के लिए दीपक गुप्ता को टीम का मैनेजर घोषित किया गया है.
आज खेली गयी प्रतियोगिता के दौरान झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महा-सचिव निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव, राजीव रंजन तथा लायन्स क्लब रांची ईस्ट के अध्यक्ष प्रदीप जैन और अन्य ने विजेता खिलाड़ियों को पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया.
आज के मैच का यह रहा परिणाम
- सब जूनियर पुरुष (सोलो इवेंट) – पहला: ओम कुमार
- सब जूनियर महिला (सोलो इवेंट)-पहला : मुस्कान गुप्ता
- जूनियर पुरुष (सोलो इवेंट)-पहला: आयुष स्वांसी, (दूसरा- नयन कश्यप, तीसरा-नवीन कुमार)
जूनियर पुरूष (सोलो इवेंट)-
- पहला: तनुश्री, दूसरा-सोनाली कुमारी.
सीनियर पुरुष (सोलो इवेंट)
- पहला- पप्पू कुमार, दूसरा-अमित कुमार, तीसरा- सुरज कुमार.
सीनियर महिला (सोलो इवेंट)
- पहला-पम्मी कुमारी और दीप कुमारी मांझी, दूसरा-दीपिका कुमारी, तीसरा-पूजा कुमारी.
जूनियर (डूएट)
- पहला: तनुश्री और आयुष, दूसरा- राहुल और सोनाली, तीसरा-ओम कुमार और मुस्कान गुप्ता.
सीनियर (डूएट)
- पहला-विकास कुमार गोप और हेमा कुमारी, दूसरा- राजवीर और पम्मी कुमारी, तीसरा- अमित और दीपिका
ट्रीओ (सीनियर)
- पहला-विकास कुमार गोप, हेमा कुमारी और राजवीर, दूसरा-अमित गोप, दीपिका कुमारी और देव तीसरा- तनुश्री, आयुष और राहुल
जूनियर पी-टाइट्स (पांच मेम्बर)
- रांची जिमनास्टिक टीम (तनुश्री एंड ग्रुप)
सीनियर पी- टाइट्स (पांच मेम्बर)
- रांची जिमनास्टिक टीम (विकास एंड ग्रुप)
- ऐरो डांस- रांची टीम (विकास एंड ग्रुप)
इसे भी पढ़ें:सीएनटी एक्ट का किया उल्लंघन,रांची शहर के पूर्व सीओ रविरंजन पर चलेगी विभागीय कार्यवाही




