JharkhandLead NewsRanchi

सीएनटी एक्ट का किया उल्लंघन,रांची शहर के पूर्व सीओ रविरंजन पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन अंचल अधिकारी शहर अंचल रांची रविरंजन कुमार विक्रम पर विभागीय कार्यवाही चलायी जायेगी. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है. रविरंजन के विरूद्ध सीएनटी एक्ट की धारा-46 का उल्लंघन करने एवं सरकारी सेवक आचार नियमावली के नियम तीन एक के प्रतिकूल आचरण करने जैसे आरोप रांची उपायुक्त ने लगाये थे और 20 फरवरी 2021 को ही प्रपत्र क गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की थी.

इसे भी पढ़ें:देशभर में 140 केंद्रों पर होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीयूजे में इसी टेस्ट स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

कार्मिक विभाग ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराया जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया है,जिसके बाद उनके उपर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया.

विभाग ने आरोपों के खिलाफ बचाव बयान लिखित रूप से देने के लिए 15 दिन का समय दिया है. जांच संचालन पदाधिकारी सेवानिवृत आइएएस रामाकांत सिंह को बननाया गया है. वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता रांची को उपास्थापन पदाधिकारी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें:AJSU PROTEST: पुल‍िस को चकमा देकर विधानसभा घेरने पहुंचे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, ट्रक, पिकअप वैन और बाइक से की यात्रा 

Related Articles

Back to top button