JharkhandKoderma

कोडरमा दौरे पर बोले रेल महाप्रबंधक, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य

Koderma : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सोमवार को कोडरमा का दौरा किया. महाप्रबंधक के कोडरमा दौरे का टाइम शेड्यूल के अनुसार 30 मिनट का था. महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम डाउन लूप लाइन पर ओवरहेड तार के गिरे हुए स्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को परिचालन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये.

इसी क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है. करीब 1856 किलोमीटर तक बिछने वाली लाइन पर अनुमानित खर्च लगभग 2500 करोड़ है.

उन्होंने कहा कि करीब 116 डिब्बों वाली लंबी मालगाड़ी के लिए स्पेशल लाइन बिछाई जा रही है. इस पर सिर्फ माल गाड़ियां ही चलेगी और इनकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.

इसे भी पढ़ें:सीएनटी एक्ट का किया उल्लंघन,रांची शहर के पूर्व सीओ रविरंजन पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

पत्रकारों द्वारा रेल सुविधा, संरक्षा, गति सीमा व ट्रेनों की रफ्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर महाप्रबंधक ने कहा कि इस तरफ रेलवे कार्य कर रहा है और इसी संदर्भ में निरीक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

दौरे के क्रम में महाप्रबंधक के साथ धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, वरीय वाणिज्य प्रबंधक, कंमाडेंट हेमंत कुमार सहित दर्जनों रेल अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

इसके पूर्व महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने कोडरमा सहित लगभग एक दर्जन छोटे बड़े स्टेशनों का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि रेल महाप्रबंधक का प्रस्तावित दौरा 28 फरवरी को था. जिसे बढ़ाकर 7 मार्च को कर दिया गया था. यहां बताना जरूरी होगा कि महाप्रबंधक के दौरे को लेकर पिछले 20 दिनों पूरा रेल प्रशासन लगा हुआ था.

इसे भी पढ़ें:कृषि विभागः 3130 करोड़ रुपये की अनुदान मांग पारित

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाप्रबंधक के दौरे को लेकर लाखों रुपए खर्च किये गये. फिजुल खर्ची के पूछे गये सवाल पर महाप्रबंधक कुछ भी बोलने से बचते रहे.

कई सामाजिक लोगो ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनो के ठहराव की मांग की. लोगों ने कहा कि अधिक राजस्व देने के मामले में कोडरमा धनबाद के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है. ज्ञापन में हावड़ा जोधपुर, गढ़वा व हावड़ा सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गयी.

इसे भी पढ़ें:देशभर में 140 केंद्रों पर होगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीयूजे में इसी टेस्ट स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

Related Articles

Back to top button