
Ranchi: दिल्ली फ्लाइंग क्लब ने झारखंड नागर विमानन विभाग को उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया है. इंडियन पायलट डे के अवसर पर ग्लाइडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया गया. इस कार्यक्रम में निदेशक संचालन कैप्टन एसपी सिन्हा को भारत एवं एशिया महाद्वीप में ग्लाईडिंग प्रशिक्षण उड़ान को झारखंड में अग्रणी स्थान दिया गया. बता दें कि यह पुरस्कार इंडियन पॉयलट डे के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में अग्रणी रहने वाले संस्था एवं पायलट को प्रदान किया जाता है, जिसे स्व.बीजू पटनायक एविशयन योगदान के लिए प्रायोजित किया जाता है.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND: केंद्र ने तय की 31 मार्च तक ग्राम पंचायत प्लान की स्वीकृति देने की समय-सीमा
इसमें एयर इंडिया, प्राइवेट एयरलाइन, गर्वमेंट एविशयन सेक्टर एवं नेशनल एयरो स्पोर्ट्स की सहभागिता रहती है. पुरस्कार का वितरण ब्रिक्स के चेंबर ऑफ कामर्स के चेयरमेन डॉ.बीबीएल मधुकर के द्वारा किया गया. बता दें कि झारखंड नागर विमानन विभाग के पास 3 मोटर ग्लाइडर उपलब्ध है, जिसका संचालन रांची, दुमका, धनबाद एवं गिरिडीह हवाई अड्डों से विभाग के द्वारा संचालित किया जा रहा है. राज्य व दूसरे राज्यों से प्रशिक्षण लेने के लिए युवकों, छात्रों एवं हॉबी फ्लायर्स का आवागमन लगातार झारखंड में होता है. इस तरह का ट्रेनिंग मॉड्यूल पूरे एशिया में झारखंड में ही है.




