
Dhanbad : धनबाद पुलिस बल के लिए बुरी खबर है. ट्रक की चपेट में आने से तोपचांची थाना के चालक पुलिस बल के हवलदार संजय कुमार की मौत हो गई. हादसा तोपचांची थाना गेट के सामने हुआ. वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ. हवलदार को धक्का मारने के बाद वाहन भाग निकला. ट्रक पारसनाथ की ओर से आ रहा था. धक्का मारने के बाद गोविंदपुर की ओर भाग निकला. संजय की ड्यूटी तोपचांची थाना में चालक की थी.
इसे भी पढ़ेंःJHARKHAND: केंद्र ने तय की 31 मार्च तक ग्राम पंचायत प्लान की स्वीकृति देने की समय-सीमा
मिली जानकारी के मुताबिक, हवलदार संजय कुमार का पुत्र अरुण कुमार कृषि विभाग की परीक्षा देने के लिए गांव से आया था. शनिवार को परीक्षा देने के बाद उसे रविवार को गोमो-चोपन पैंसेजर पकड़कर घर जाना था. संजय अपने पुत्र को छोड़ने के लिए रविवार सुबह थाना से निकले. पुत्र ने गोमो स्टेशन जाने के लिए गाड़ी पकड़ी. इसके बाद वह वह थाना के लिए लौटे. इसी दौरान थाना के सामने जीटी रोड पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए. ट्रक धक्का मारकर भाग निकला. मौके पर ही संजय कुमार की मौत हो गई.
मृतक संजय कुमार गढ़वा जिला के भंडार गांव के रहने वाले थे और 20 दिन पहले ही तोपचांची थाना में उनकी पोस्टिंग हुई थी. संजय कुमार के परिवार में पत्नी, 2 पुत्र तथा एक पुत्री हैं. पिता की मौत की सूचना मिलते ही पुत्र अरुण कुमार वापस तोपचांची थाना लौट गए. इधर, संजय की मौत से धनबाद पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गई है. तोपचांची थाना में मातम पसर गया. पुलिस मेंस एशोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश कुमार रवि थाना पहुचे और पीड़ित के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस परिवार के लिए यह दुखद घटना है. एशोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. घटना पर प्रक्षेत्रीय मंत्री रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, मंजू कुमारी ने शोक प्रकट किया है.




