Lead NewsTOP SLIDERTRENDINGWorld

Russia Ukraine War : आर्थिक प्रतिबंधों से बौखलाये रूस की यूक्रेन को धमकी- मिटा देंगे अस्तित्व ‘

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट अचानक मास्को पहुंचकर पुतिन से मिले

Kyiv :  यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine War)  का रविवार को 11वां दिन है. रूसी सेना के हमले के बाद  रूस को अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों से कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. इससे रूस की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रभावित हो रही है. इससे बौखलाए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अस्तित्व को लेकर धमकी दी है.

वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूस में परिचालन निलंबित दिया

बता दें कि विश्व अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के नवीनतम प्रयासों में यूएस-आधारित कार्ड भुगतान दिग्गज वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूस को परिचालन से निलंबित कर दिया है. इससे पहले बीती रात (शनिवार) इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Israel’s Prime Minister Naftali Bennett) ने अचानक मास्को पहुंचकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लगभग तीन घंटे तक बातचीत की.

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अघोषित बैठक अमेरिकी प्रशासन की वजह से हुई है. पुतिन से मुलाकात के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी बात की है. ज़ेलेंस्की इजरायल से मामले में दखल देने की अपील करते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :PPF अकाउंट में न‍िवेश करनेवालों के ल‍िए जरूरी खबर, न‍ियमों में ये हुए हैं बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बात

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की और यूक्रेन के लिए सुरक्षा और वित्तीय सहायता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. इस सप्ताह दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन कॉल है.

यूक्रेन के समर्थन और रूस के विरोध में शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ से यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: भाजपा की चिंता, सूचना आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने से राज्य में RTI कानून की अवहेलना

रूस ने दो शहरों से युद्ध विराम हटाया

कल रूस ने यूक्रेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में संघर्षविराम का ऐलान किया था लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया. यूक्रेन ने रूस पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. इस बीच रूस ने यूक्रेन और डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR और LPR)से आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं को सरल बना दिया है. क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने इसकी जानकारी दी है.

अब बिना पंजीकरण के 5 मार्च, 2022 से विदेशी नागरिक और स्टेटलेस व्यक्ति LPR, DPR और यूक्रेन के क्षेत्रों से रूसी संघ में प्रवेश कर सकेंगे और रूसी संघ से अपनी नागरिकता या स्थायी निवास वाले देशों में बाहर निकल सकेंगे.

इसे भी पढ़ें :यूक्रेन से लौटे लोहरदगा के संदीप चौधरी, ‘मिशन गंगा’ का जताया आभार

183 भारतीय विद्यार्थी भारत लौटे

 

Related Articles

Back to top button