
Ranchi: जामताड़ा के नाला ब्लॉक स्थित पलास्थली रेलवे स्टेशन के फिर से गुलजार होने की उम्मीद बंधी है. इसे फिर से उपयोग में लाये जाने की संभावना बनी है. विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने इस संबंध में इसे जल्द चालू किये जाने को निर्देश अधिकारियों को दिये हैं.
विधानसभा के जारी बजट सत्र के दौरान स्पीकर ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए सरकारी आश्वासन और आवास समिति को भी इस संबंध में सूचना देने को कहा है. इसके बाद परिवहन सचिव केके सोन ने साउथ ईस्टर्न रेलवे और ईस्टर्न रेलवे के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया था.
इसे भी पढ़ें :Russia-Ukraine War: रूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दागे ‘मिसाइल’, फेसबुक-ट्विटर के साथ यूट्यूब भी बैन
क्या है मामला
गौरतलब है कि पिछले दो दशक से पलास्थली रेलवे स्टेशन और पलास्थली से अंडाल जाने वाली पुरानी रेल लाइन बंद पड़ी है. कोयला खनन के चलते रेलवे स्टेशन से नीचे की जमीन धंसती चली गयी थी. सुरक्षा कारणों से इसका परिचालन बंद कर दिया था.
अभी स्थिति यह है कि पुराने रेलवे स्टेशन पर इसीएल कोल कंपनी द्वारा खनन के बाद भूमि का भराव नहीं किया गया है. स्टेशन बंद रहने से यहां के स्थानीय नागरिकों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें :JBVNL का ईजी बिजली एप से बिल पेंमेंट बंद, अन्य एप से हो रहा ऑनलाइन पेमेंट
इसीएल कोल कंपनी नहीं पूरी कर रही अपनी जिम्मेदारी
इस्टर्न रेलवे आसनसोल की डिवीजनल इंजीनियर बंदना सिन्हा और असिस्टेंट ऑपरेटर मैनेजर पंकज यादव ने समिति को जानकारी दी है कि भूमि भराव की जिम्मेदारी पूर्व में भी इसीएल कोल कंपनी को दी गयी थी पर अब तक कोल कंपनी ने यह काम पूरा नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें :BPSC ने प्रधानाध्यापकों के पदों पर बहाली के लिए 6421 पदों की निकाली वैकेंसी




