Uncategorized

बिहार : शुक्रवार को बारिश कहर बन कर आयी, बिजली गिरने से दस लोगों की मौत  

Patna : बिहार में शुक्रवार काला शुक्रवार बन कर आया. खबरों के अनुसार प्रदेश में बारिश के बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरी.  बिजली की चपेट में आकर कम से कम 10 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है.  प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया व दरभंगा जिले में बिजली गिरने से आम जन की मौत हुई है. बताया गया है कि सहरसा जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरी, जिससे  चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कडुआ गांव में बारिश के साथ बिजली गिरी. जिस कारण एक बगीचे में खेल रहे 10 वर्षीय बालक मनीष और अविनाश की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें :  बिहार : एक करोड़ की अंग्रेजी शराब के 550 कार्टन जब्त, दो गिरफ्तार

रेणु कुमारी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी

इसी क्रम में तुर्की गांव में रेणु कुमारी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. इसी तरह सलखुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव में भी एक व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हो गयी. जिसकी पहचान राम सागर के रूप में की गयी है. बता दें कि  दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बैरोबथनाहा गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार लोग मारे गये. इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारी ने जानकारी दी कि  कि मृतकों की पहचान महादेव और हरेराम यादव के रूप में हुई है. साथ ही एक अन्य घटना में खेतों में काम कर रहे जनार्दन राम और मदन यादव नामक ग्रामीण की मौत हो गयी. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button