BiharCrime News

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

Muzaffarpur: जिले के करजा थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मरनेवाले तीनों युवक बाइक पर जा रहे थे. जिनमें दो युवक करजा थाना क्षेत्र का एवं एक सरैया थाना क्षेत्र का बताए जा रहे है. मृतकों की पहचान कांध करजा निवासी विपिन कुमार, सीवी कुमार व जैतपुर ओपी क्षेत्र के डोमा डीह राहुल कुमार के रूप में हुई है.

बताया गया कि राहुल विपिन का फुफेरा भाई था. वह शुक्रवार को ही मामा के घर आया था. घटना को लेकर बताया गया है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे तीनों भोज खाकर घर लौट रहे थे.

इसे भी पढ़ें :Russia-Ukraine War: रूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दागे ‘मिसाइल’, फेसबुक-ट्विटर के साथ यूट्यूब भी बैन

इसी दौरान रेवा रोड एनएच 722 से आगे गनौरा इंडा के समीप गांव जाने वाली सड़क में किसी अज्ञात वाहन से जोड़दार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद तीनों सड़क किनारे इधर उधर बिखर गए. जोरदार आवाज़ सुन आसपास के लोग दौरे. तबतक टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया.

वहीं तीनो को सड़क पर गिरा देख पहचान कर गांव वालों को इसकी सूचना दी गई. सूचना पर परिजन आनन फानन में पहुंचे लेकिन तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :International Women Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए हो रहे ये शानदार कार्यक्रम, आप भी जान‍िए

Related Articles

Back to top button