
Jamshedpur : सरकार के निर्देश के बाद मार्च के पहले सप्ताह से स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षा का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मार्च के पहले सप्ताह से सीबीएसई स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के प्री बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. वहीं सीबीएसई सहित आईसीएसई स्कूलों में 9वी और 11वीं की फाइनल परीक्षा भी ऑफलाइन ली जायेगी.
9वीं और 11वीं की फाइनल परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में ही शुरू होनी थी, लेकिन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इसे स्थगित कर दिया गया था. जिला प्रशासन ने स्कूल खुलने के बाद एक महीने ऑफलाइन क्लास लेने के बाद ही ऑफलाइन परीक्षा लेने को कहा गया था. जिसके बाद स्कूलों ने 9वीं और ग्यारहवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया था.अब स्कूलों द्वारा एक महीने ऑफलाइन क्लास लेने के बाद ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है. वहीं आईसीएससी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी . स्कूलों को सर्कुलर जारी करते हुए मार्च 4 अप्रैल के बीच प्री बोर्ड लेने के निर्देश दिए गए हैं जिसके आधार पर प्रयोग शुरू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Success Story : जुनून से आसान हुई दो जून की रोटी, मालती की सफलता की कहानी आपको जरूर पढ़नी चाहिए




