BiharCrime News

पटना: हथियार के बल पर तेल कारोबारी से अपराधियों ने लूटे 6 लाख

Patna: राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक कारोबारी से 6 लाख की लूट की है. घटना नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक इलाके  इलाके की है.

इसे भी पढ़ें: मुंगेर: बेटे ने मांगा पिता से पेंशन का पैसा, नहीं दिए तो छत से फेंका, मौत

जानकारी के मुताबिक फतुहा थाना क्षेत्र के देवी चक निवासी तेल कारोबारी दिव्यकांत कुमार  को देर रात कच्ची दरगाह से तगादा का पैसा लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी विनीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने मामले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button