
Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद युवक के शव को जंगल में फेंक कर अपराधी फरार हो गये. अपराधियों ने युवक के दोनों हाथ पीछे कर गमछा से बांध दिया गया था. इसके बाद सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. खबर लिखे जाने तक शव की पहचना नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड विधानसभा में 2698 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित




