Lead NewsNationalTOP SLIDER

Russia Ukraine War : रूसी हमले में मारे गए 70 यूक्रेनी सैनिक, दो रूसी फाइटर जेट मार गिराने का यूक्रेन का दावा

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस ने 64 किमी लंबा मिलिट्री काफिला भेजा

Kyiv : रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है. इन सबके बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस मसले पर फिर से बैठक बुलाई है. एक तरफ युद्ध जारी है तो दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है.

भारतीयों को निकालेंगे वायुसेना के विमान- सूत्र

ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों को निकालने का काम और तेजी से होगा. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है. वायु सेना के हवाई जहाजों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी, और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी. साथ ही साथ, भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी. भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन, ‘शराब छोड़ो दूध पियो’ का दिया नारा

Bayraktar TB2 ड्रोन से यूक्रेन ने तबाह किए रूस के 100 टैंक!

यूक्रेन का दावा है कि Bayraktar TB2 ड्रोन की मदद से सूमी क्षेत्र में रूस के 100 टैंक और 20 सैन्य वाहन तबाह किए गए हैं. Bayraktar TB2 को तुर्की की कंपनी Baykar Defence ने बनाया है. पहले इसका इस्तेमाल तुर्की आर्मी करती थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : फ्लैट में पेंट करने आये युवक ने सोने की ईंट चुरायी, बेचने गया तो सुनार ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया

खारकीव में बमबारी के बाद ऐसा हाल

यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूसी बमबारी मंगलवार को भी जारी रही. इसके बाद वहां कैसे हालात हैं इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर हो रहा है.

सुखोई-35 और सुखोई-30 विमान मार गिराने का दावा

जंग के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के दो फाइटर जेट मार गिराये हैं. इसमें सुखोई-35 और सुखोई-30 विमान शामिल है. कहा गया है कि वासिलकीव के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने यह कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़ें : जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन, ‘शराब छोड़ो दूध पियो’ का दिया नारा

यूक्रेन के ताजा हालातों पर हुई पीएम मोदी-राष्ट्रपति कोविंद की बात

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बीच आज कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसमें उनको यूक्रेन मसले की ताजा जानकारी भी दी गई है.

यूक्रेन को मिसाइल देगा ऑस्ट्रेलिया

यूक्रेन की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया भी आगे आया है. इसमें यूक्रेन को मिसाइल भेजी जाएंगी. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर का सपोर्ट पैकेज देगा.

इसे भी पढ़ें : बीबीएमकेयू को मिलेगा 8 करोड़ 11 लाख तभी नया भवन हो सकेगा संचालित, विभाग से मांगा पैसा

यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा EU

संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन की मदद के लिए आगे आई है. यूक्रेन एयर फोर्स ने बताया है कि यूक्रेन को EU की तरफ से 70 फाइटर जेट दिए जाएंगे. इसमें बुलगारिया 16 MiG-29 और 14 Su-25 देगा. वहीं पोलैंड 28 MiG-29 और स्लोवाकिया 12 MiG-29 देगा.

इसे भी पढ़ें : लाइसेंस हो गया एक्सपायर, फिर भी काम कर रहे फार्मासिस्ट, सोया है विभाग

तोप से Okhtyrka में स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया

रूस की सेना के हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. अर्टलरी (तोप) से Okhtyrka में स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया था. Okhtyrka शहर खारकीव और कीव के बीच पड़ता है.
बता दें कि रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है. यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है. रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है. रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है. इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था

इसे भी पढ़ें : चाईबासा: टेकराहातु के राजेश ने जीता क्रॉस कंट्री दौड़ का खिताब

 

 

Related Articles

Back to top button