Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

सांसद संजय सेठ, प्रवक्ता प्रतुल ने लोअर कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लोअर कोर्ट में स्पेशल जज (MP, MLA कोर्ट) अनामिका किस्कू के कोर्ट में सरेंडर किया. इसके साथ ही बीजेपी की नीलम चौधरी और रेखा महतो ने भी सरेंडर किया था. उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मंज़ूर होने के बाद दोनों नेताओं और दोनों नेत्रियों ने कोर्ट में सरेंडर किया. इसके बाद कोर्ट ने 25000 रुपये के दो मुचलकों को जमा करने पर सबों को जमानत दे दी.

क्या है मामला

मामला विधानसभा में नमाज स्थल बनाने के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान निकाली गयी रैली से जुड़ा हुआ था. रैली के दौरान हिंसा भी हुई थी. जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था. इसी मामले में बीजेपी के कई नेताओं पर मामला दराज कराया गया था. हालांकि इससे पहले हाईकोर्ट की तरफ से इस मामले में कई बीजेपी के पदाधिकारियों को जमानत मिल चुकी है. कोर्ट की तरफ से यह निर्देश दिया गया था कि जिनपर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है, वो लोअर कोर्ट में सरेंडर करें. इसी निर्देश के तहत सांसद संजय सेठ और प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव लोअर कोर्ट में सरेंडर किया था.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand विधानसभा का बजट सत्र : केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य पर रोक लगाएगी राज्य सरकार

Related Articles

Back to top button