
Dharamshala : श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ धर्मशाला में खेले जदा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले दोनों मुकाबले हारकर श्रीलंका पहले ही सीरीज गंवा चुकी है.
इस मुकाबले के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हुए हैं. ईशान किशन चोटिल होने के कारण बाहर हुए हैं, वहीं भुवनेश्वर कुमार,जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है. उनकी जगह रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आवेश खान को मौका मिला है. वहीं श्रीलंका टीम में भी दो बदलाव हुए हैं, प्रवीण जयविक्रमा और कामिल मिसारा की जगह जेनिथ लियानागे और जेफरी वेंडरसे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.
इसे भी पढ़ें : आईपीएल 2022 से पहले माही का नया लुक वायरल




