DeogharJharkhand

देवघर : ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल

Deoghar: रिखिया थाना के अंतर्गत कुसुमडीह शुक्रा हॉट के समीप एक ट्रैक्टर इंजन ट्रॉली के पलटने से चालक सुनील यादव रांगीबांध गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से निकाला. उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताते चलें कि ट्रैक्टर रिखिया के सीमेंट दुकान से गिट्टी एवं सीमेंट लेकर कुसुमडीह की ओर जा रहा था. उसी में ट्रैक्टर का इंजन ऊपर उठकर टेलर पर आ गया. घटना के बाद रिखिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजने के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

इसे भी पढ़ें : देवघर नगर निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Related Articles

Back to top button