DeogharJharkhand

देवघर नगर निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त निर्देश के आलोक में देवघर नगर निगम की ओर से शनिवार से दो दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को भी जारी रहेगा. शनिवार को 8 लोगों से 13 हजार जूर्माना वसूला गया. नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक रूप से शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओं अभियान पहले दिन टावर चौक से होते हुए वीआईपी चौक, अंबेडकर चौक से होते हुए बरमसिया चौक आदि क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया.

इसे भी पढ़ें:300 एकड़ में फैली हरियाली, थर्ड नेशनल वाटर अवार्ड विनर बना गुनी गांव

अभियान में दो जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया गया. इस अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त खाद सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश मरांड़ी मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल थे. जिनकी देखरेख में शहर में अतिक्रमण हटाया गया.

इस दौरान नगर निगम से नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, टैक्स दारोगा जय शंकर शाह, टैक्स कलेक्टर व पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:1 मार्च से बिना लाइसेंस तंबाकू की बिक्री पर चलेगा निगम का डंडा

Related Articles

Back to top button