
Giridih: गुजरात के अहमदाबाद में 5-6 मार्च को होने वाले नेशनल पिकल बॉल चैंपियनशीप के लिए झारखंड टीम का चयन हुआ. महिला टीम में पल्लवी और भूमि तो जेंटस टीम में अमित तूरी, कनिष्क, तनिष तर्वे, अमित गुप्ता, शुभम कुमार, रोहित, विकास सिन्हा और प्रभात कुमार शामिल हैं. इन प्रतिभागियों का चयन सेलेक्शन कमेटी के पदाधिकारी राजेश जालान, बी. सुधीर, नीता सहाय ने किया. मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद, नीतेश चंदन, देवराज आंनद, संतोष शर्मा, अभिषेक सहाय, राजू, राजीव सिन्हा समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:रोजगार की गारंटी दे रहा हजारीबाग के चुरचू स्थित डूमर गांव में बना मनरेगा पार्क




