
Palamu: बिहार एवं झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके जेजेएमपी के एरिया कमांडर अरविंद राम और उसके पांच सहयोगियों के साथ पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने शनिवार को मीडिया को जानकारी दते हुए बताया कि बिहार के औरंगाबाद पुलिस एवं पलामू पुलिस दोनों मिलकर बेहतर काम कर रही है. दोनों राज्यों की पुलिस में बेहतर समन्वय का ही नतीजा है कि अरविंद राम जैसा कुख्यात नक्सली गिरफ्तार हुआ हैं.
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 11 से 13 मार्च तक होगी JPSC मुख्य परीक्षा, 28 फरवरी से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
उन्होंने बताया कि अभियान में हुसैनाबाद पुलिस के अलावा 29वीं वाहिनी एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) दोनों मिलकर क्षेत्र में तालाशी अभियान चला रहे थे. इसी बीच सूचना मिली कि हुसौनाबाद थाने के कोलडीह गांव के पास प्रतिबंधित जेजेएमपी के उग्रवादी कुख्यात एरिया कमांडार के साथ जमा हैं और मनोज सिंह की ईंट भट्ठे के इर्द गिर्द घूम रहे हैं.
एसपी ने बताया कि पुलिस को इनतक पहुंचने में तकरीबन 10 घंटे का समय लगा. पुलिस ने इन्हें सरसों के खेत में छिपे देखा और इन्हें घेर कर सरेंडर करने को कहा. अपने को घिरा देख सभी उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एरिया कमांडर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. इस पर कुल 15 आपराधिक मामले बिहार के अलावा हुसैनाबाद थाने में दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ के बाद 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू समेत 18 नक्सली जंगल से भागे, पुलिस ने जारी किया फोटो
पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि पलामू से जेजेएमी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है. बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी इतना निर्दयी था कि वह खेत में काम करने वाले किसानों से भी लेवी वसूलता था. उन्होंने कहा कि अरविंद जेवरात चोरी के मामले में 2012-15 तक जयपुर जेल में रहा है. 2015-16 में ये माओवादी बन गया. माओवादी से अलग होकर इसने लूटपाट प्रारंभ कर दी.
उन्होंने कहा कि दूसरा गिरफ्तार उग्रवादी संजय कुमार, जो काशी तेंदूआ, थाना नवीनगर, जिला औरंगाबाद का रहने वाला है. वह पहले पीपुल्सवार ग्रुप का सदस्य था. उन्होंने कहा कि बिहार से ये अपराधी आकर ईंट भट्ठों के मालिकों एवं ठीकेदारों से लेवी वसूला करते थे. इनके पास से एक देसी राइफल, दो देसी कट्टा, दस जिंदा गोली, सात पीस मोबाइल बरामद हुए हैं. अन्य गिरफ्तार नक्सलियों में कृष्णा यादव, मनोज चौहान, अजय कुमार यादव, परमात्मा राम शामिल हैं. ये सभी नवीनगर थाना औरंगाबाद के रहने वाले हैं.
छापामारी अभियान में हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेन्द्र कुमार, हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार, एसएसबी के पुलिस निरीक्षक लोकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक वीर बहादुर सिंह, सहायक अवसर निरीक्षक अशोक कुमार महतो, टंडवा थाना, औरंगाबाद सहित एक दर्जन आरक्षी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के नौ स्कूलों ने डीसी से की जुस्को की शिकायत, कहा-पानी एवं बिजली कर में दिलाएं रियायत




