
Jamshedpur : पोटका प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. मौके पर जिला के डीडीएम दिलीप कुमार ने उपस्थित सीएचओ, एएनएम और अन्य कर्मचारियों को आनलाइन इंट्री की जानकारी दी. कहा कि अब स्वास्थ्य सेवा के सभी कार्य आनलाइन होंगे. कंप्यूटर में सीएचसी, पीएचसी और एचएससी का सारा आंकड़ा दर्ज रहेगा.
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.रजनी महाकुड़, रेफरल के चिकित्सा पदाधिकारी डा.सुकांत सीट,बीपीएम अनामिका कुमारी, लेखा पदाधिकारी मनोज कुमार सहित सभी सीएचओ, एएनएम व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- रिम्स में सीनियर डॉक्टरों का हंगामा, डायरेक्टर से मांगा इस्तीफा




