Jamshedpur

गालुडीह : बकरी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Galudih :  दाड़ीसाई कृषि विज्ञान केन्द्र में व्यावसायिक बकरी पालन पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. वैज्ञानिक डॉ आरएम मिश्रा ने बकरी पालन के व्यावसायिक पहलू पर विस्तृत जानकारी दी. यहां के किसानों के बीच प्रचलित देशी बकरी को ब्लैक बंगाल बकरी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि रोग बीमारी से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण, प्रबंधन और फार्म संबंधित विभिन्न जानकारी दी. शिविर में घाटशिला, धालभुगड़, मुसाबनी ,चाकुलिया, बहरागोड़ा और जमशेदपुर के किसानों एवम युवकों ने भाग लिया. 30 प्रशिक्षणार्थी किसानों में 5 महिला युवती ने भी भाग लिया. शनिवार को प्रायोगिक ज्ञान दी जाएगी. बकरी फार्म में प्राथमिक उपचार पर भी बताया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- गालुडीह : दो अनाथ सबर बच्चों की सुधि लेने पहुंचे एसडीओ, कहा- स्कूल में कराएंगे नामांकन

 

Related Articles

Back to top button