JharkhandLead NewsRanchi

DRM से मुलाकात में संजय सेठ और नवीन जायसवाल ने की बनारस इंटरसिटी को टोरी रास्ते चलाने की मांग

Ranchi: रांची सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने बुधवार को रेलवे डीआरएम प्रदीप गुप्ता से हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में भेंट की. उनसे रांची और हटिया से जारी रेल सेवाओं और इससे संबंधित मसलों पर चर्चा की. इस दौरान संजय सेठ ने उनसे कहा कि बनारस इंटरसिटी को लोहरदगा-टोरी होते हुए लखनऊ तक संचालित करना लाभकारी होगा. इसमें समय की भी बचत होगी. इसके अलावा उन्होंने रांची-हजारीबाग वाया मेसरा रेल लाइन के निर्माण पर भी बात की. रांची के विभिन्न स्थानों पर आरओबी के निर्माण के लिये भी चर्चा चली.

इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज

भागलपुर-पुंदाग बस्ती में रेल लाइन के समीप सड़क निर्माण, रांची व हटिया रेलवे स्टेशन के समीप वेंडर्स की समस्याओं को दूर किये जाने पर भी बात हुई.

इस दौरान हटिया व पिस्कानगड़ी रेल लाइन के किनारे ग्रामीणों व किसानों के लिये बंद आवागमन पर हुई बातचीत के दौरान सांसद ने आग्रह किया कि स्थायी समाधान होने तक चालू इसे चालू कर दिया जाना चाहिये. हटिया बारामुंडा नए रेलखंड की कार्य प्रगति के बारे में भी सांसद ने जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया अरेस्ट, अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है मामला

Related Articles

Back to top button