Bihar

दरभंगा दोहरा हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

Patna: दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने दरभंगा पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने देर रात पीड़ित परिवार से मुलाकात की. मंत्री ने सबसे पहले घटना में मारे गए दोनों भाई बहन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर दुःख जताया साथ ही पीड़ित परिवार से उनके आवास पर मिल पूरे घटना की जानकारी भी ली. श्रम मंत्री ने परिवार को न्याय के अलावा सरकार से मदद का भरोसा भी दिया. साथ ही अपने स्तर से भी खुद मदद करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें :  सरयू के चक्रव्‍यूह में रघुवर ! लालू प्रसाद को जेल भेजवाने वाला शख्स बार-बार जाहिर कर रहा इरादा

मंत्री जीवेश मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए घटना को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना बताया. उन्होंने मामले में दरभंगा के जिलाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर नियमानुसार मदद की बात कही है साथ ही सरकार पूरे मामले पर नजर भी बनाये हुए है. पीड़ित परिवार का इलाज़ के अलावा जितने भी मांग पीड़ित के तरफ से आया है सभी पर नियमानुसार मदद किया जाएगा. साथ ही घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने बताया कि घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियो के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार में ऑर्गनाइज अपराध बेहद कम है. हालांकि उन्होंने यह जरूर माना कि थाने में जितने मुकदमे है उनमें से 70 प्रतिशत मामले भूमि विवाद से जुड़े है और बिहार में भूमि विवाद के कारण की अपराध दिखाई देता है. उन्होनें कहा कि सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है और आनेवाले साल दो साल में इसपर भी लगाम लग जायेगा.

बता दें कि 10 फरवरी को दरभंगा के जीएम रोड स्थित एक विवादित जमीन को जबरन कब्जा करने के दौरान भूमाफिया ने पूरे परिवार पर पेट्रोल छिड़क आग दिया था जिसमे परिवार के दो सदस्य की दर्दनाक मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर: पहले दिन 55 बालक व 11 बालिकाओं ने प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में पाई सफलता

Related Articles

Back to top button