
Deoghar : शुक्रवार को देवघर नगर निगम की निगरानी टीम के द्वारा शहर के वार्ड नंबर 36 में होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस के लिए अभियान चलाया गया. जिसमें होल्डिंग एवं ट्रेड टैक्स के लिए स्थल निरीक्षण किया गया. जांच में पाया गया कि जिनका भवन व्यावसायिक है वो आवासीय का टैक्स दे रहे हैं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर नगर निगम द्वारा नोटिस दिया जायेगा.
वहीं कुछ लोगों के द्वारा नोटिस प्राप्त करने के बाद टैक्स भुगतान किया गया. न्यू सारवां रोड स्थित रॉयल एनफील्ड शो रूम के मालिक द्वारा ट्रेड लाइसेंस रिन्यूअल नहीं करने की बात कही गयी. जिन्हें 25 हजार जुर्माने के साथ नोटिस दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:प्यार के नाम पर लोगों को ठग रहे Online Dating Apps, इंटरपोल ने जारी किया एलर्ट, ये 5 सावधानियां बचाएंगी ठगी से
निधि ट्रैडर्स, बाबा एजेंसी, उपहार जनरल स्टोर, आरोही टेलीकॉम एवं अन्य ने ट्रेड लाइसेंस नवनिकरण के लिए आवेदन दिया. साथ ही जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस निर्गत नहीं करवाया गया है.
ऐसे प्रतिष्ठान का जल्द से जल्द लाइसेंस बनवाना सुनिश्चित करने की अपील की गयी है. अन्यथा उनके विरुद्ध झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 187, 189, 463 एवं 600 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 25 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:भाषाई विवाद का हल निकालने में जुटे कांग्रेसी, सीएम हेमंत से मिलकर रखी बात




