Crime NewsJamshedpur

जमशेदपुर : बिष्टुपुर 32 लाख लूटकांड के खुलासे से पुलिस अब भी दूर, हिरासत से छूटा बड़ा चीनी

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गजराज मेंशन में छगनलाल दयाल जी एंड संस के दो कर्मचारियों से दिनदहाड़े 32 लाख रुपये की लूट के मामले में जुटी को अब तक कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है. कांड के पांचवे दिन भी पुलिस उसके खुलासे से दूर है. इस मामले में शहर और आस-पास ही नहीं, बल्कि झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और बिहार में भी पुलिस दबिश दे चुकी है. कटिहार के कोड़ा गिरोह के दो सदस्यों के अलावा पुरुलिया के गिधनी स्टेशन के पास से इस्तेखार वारसी उर्फ बड़ा चीना को भी पुलिस ने धर-दबोचा था. उसके अलावा ज्वेसर्ल दुकान के कर्मचारी समेत अन्य भी कई संदिग्धों से पूछताछ की गई. बावजूद इसके पुलिस अब तक इस लूटकांड को लेकर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है.

इस बीच गुरुवार को पूछताछ के बाद बड़ा चीनी को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया है. बता दें कि बीते 14 फरवरी की सुबह छगनलाल दयालजी एंड संस के कर्मचारी प्रदुमन मंडल और विजय कुमार एक बैग में 32 लाख रुपये लेकर पैदल ही बिष्टुपुर के गजराज मेंशन स्थित कैनरा बैंक में पहुंचे जा रहे थे. उसी दौरान दो अपराधियों ने उन पर हमला बोलते हुए रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे. इस दौरान कर्मचारियों को मारपीटकर घायल भी कर दिया घया था. घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की खोजबीन करते हुए मामले के खुलासे में जुटी हुई है.
पुलिस की चार टीम लगी है जांच में
इस लूटकांड की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की चार टीम बनाई गई है. यह टीम मामले से जुड़े अगल-अलग बिंदुओं की पड़ताल में जुटी है. वहीं जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा पुलिस की टेक्नीकल सेल भी मुस्तैदी से काम कर रही है. ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके. फिर भी कांड में पुलिस को फिलहाल अहम सुराग मिलना बाकी है.
डीजीपी से मिलेगा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
इधर घटना के बाद से ही शहर के व्यापारियों ने आंदोलन पर उतरते हुए पुलिस प्रशासन को मामले के खुसाले के लिए अल्टीमेटम दे डाला था. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी व्यापारियों को मामले के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था. साथ ही कुछ दिन आंदोलन नहीं करे की बात कही थी. इससे व्यापारी शांत तो हो गए, लेकिन उनकी घटना के उद्भेदन की मांग को लेकर डीजीपी से मिलने की योजना है. इसे लेकर व्यापारियों की उनसे बात भी हो चुकी है. उसके बाद व्यापारी जल्द ही इस मामले डीजीपी से मिलने की तैयारी मे हैं. ताकि वे घटना को लेकर उनके समक्ष अपनी बात रख सकें.

ये भी पढ़ें-Indian Railways New Record:  दक्षिण- पूर्व रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमाए 281.28 करोड़ रुपये, जानिए

Related Articles

Back to top button