BiharCrime News

सीतामढ़ी में घास काटने के दौरान छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Sitamarhi : जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन के मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि रोहुआ व चिलरा के बीच घास काटने के दौरान सुशील मंडल एवं छबीला मंडल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

शोर मचाने पर अगल-बगल के खेत से महिलाएं वहां पहुंची. जिसके बाद दोनों वहां से भाग निकले. घटना बीते सोमवार की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:जालसाजों से सावधान : ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर हो रही है ठगी

Related Articles

Back to top button