JharkhandLead NewsRanchi

रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के महाप्रबंधक (तकनीकी) राकेश कुमार नंदकुलयार वॉकिंग में बने No.1

Ranchi : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी 2022 से 26 जनवरी 2022 के बीच आयोजित इंटर सिटी फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल कैंपेन फॉर सिटीजन और फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल कैंपेन फॉर सिटी लीडर चैंपियनशिप का अवार्ड घोषित हो गया है. City लीडर की श्रेणी में सबसे ज्यादा वॉकिंग के लिए रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के महाप्रबंधक (तकनीकी) राकेश कुमार नंदकुलयार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand NEWS : पासवा ने की मांग, कहा- सरकारी टीचर अपने ही स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ायें

Ranchi को चौथा स्थान

वहीं शहरों की श्रेणी में सबसे ज्यादा वाकिंग के लिए ranchi को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. इस चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में तीन प्रकार का कैंपेन वाकिंग ,साइकिलिंग एंड रनिंग आयोजित की गयी थी. इन तीनों श्रेणी की प्रतिस्पर्धा में नागरिकों के लिए अलग और city leaders के लिए अलग से चैंपियनशिप हुई थी.

रांची की ओर से भी बड़ी संख्या में लोगों ने साइकिलिंग और वाकिंग प्रतियोगिता में निबंधन कराया था जिसके कारण वाकिंग में रांची को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें:कैंसर पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी ‘बिफोर यू डाय’ का 18 फरवरी को फन सिनेमा में होगा प्रीमियर शो

प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की

रांची स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के महाप्रबंधक राकेश नंदकुलयार ने बताया कि बचपन से ही वह प्रतिदिन सुबह शाम टहलते हैं .इस प्रतियोगिता के कारण उन्होंने टहलने का समय थोड़ा बढ़ा दिया था और प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते रहे.

उन्होंने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और स्मार्ट सिटी मिशन को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया है..

इसे भी पढ़ें:संथाल परगना दौरे के क्रम में साहिबगंज पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कहा- झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं

Related Articles

Back to top button