JharkhandLead NewsRanchi

एथलेटिक प्रशिक्षक मारिया गोरती खलखो की मदद को सरकार ने बढाया हाथ, दिया 25,000 का चेक

Ranchi: एथलेटिक प्रशिक्षक मारिया गोरेटी खलखो अनजान एवं दुख भरा जीवन जी रही हैं. उनके दुर्व्यवस्था की जानकारी जब लोगों तक पहुंची तो सबसे पहले झारखंड सरकार के खेल निदेशालय ने इस पर पहल की. तत्काल रांची जिला खेल अधिकारी उपवन बाड़ा एवं कार्यालय के कर्मचारी मुकेश कुमार को प्रतिनिधि के रूप में उनके आवास पर गुरुवार भेजा गया. मारिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई. उनको 25,000 का चेक उपलब्ध कराया गया जिससे तत्काल उनके इलाज की शुरुआत हो सके.

इसे भी पढ़ें:कैंसर पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी ‘बिफोर यू डाय’ का 18 फरवरी को फन सिनेमा में होगा प्रीमियर शो

पेंशन सुविधा देने का आग्रह किया

आगे की प्रक्रिया के लिए उपवन बाड़ा एक रिपोर्ट बनाकर झारखंड सरकार के खेल निदेशालय को देंगे. निदेशालय के अलावा रांची एक्सप्रेस के पूर्व खेल संपादक अनिल कुमार ने 5000 रुपये की सहयोग राशि जोधपुर से मारिया के बैंक अकाउंट में भेजी. मारिया ने सभी का आभार जताते हुए खेल विभाग से उन्हें पेंशन सुविधा दिये जाने का आग्रह भी किया है.

इसे भी पढ़ें:रूपेश पांडेय हत्याकांडः भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, कहा- हो रही तुष्टिकरण की राजनीति

रांची कबड्डी एसोसिएशन ने सराहना की

रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने खेल निदेशालय को मारिया के लिए सहयोग की पहल के लिए धन्यवाद दिया है. कहा कि यह एक अच्छी पहल हुई है. मारिया को सरकार पेंशन योजना लाभ एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए और सहयोग करे तो उनके जीवन के लिए बहुत ही लाभदायक होगा.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand NEWS : पासवा ने की मांग, कहा- सरकारी टीचर अपने ही स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ायें

Related Articles

Back to top button