Fashion/Film/T.VJharkhandLead NewsRanchi

कैंसर पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी ‘बिफोर यू डाय’ का 18 फरवरी को फन सिनेमा में होगा प्रीमियर शो

फिल्म में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने गाया है ‘हम तेरे हो गए’ गीत

Ranchi : बॉलीवुड हिंदी फीचर फिल्म ‘बिफोर यू डाय’ कल रांची सहित देशभर में रीलीज हो रही है. पैनक्रिएटिक कैंसर से जूझ रही एक लड़की की प्रेम कहानी पर बनी यह फिल्म व्यक्ति के जीवन के उस दौर को दर्शाती है, जब इंसान को पता हो कि वो मरने वाला है. कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के आखिरी दिनों में क्या होना चाहिए और लोग क्या करने लगते हैं, यही इस फिल्म सार है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand NEWS : पासवा ने की मांग, कहा- सरकारी टीचर अपने ही स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ायें

राजस्थान की लड़की को पंजाब के लड़के से होता है प्यार

हीनू स्थित फन सिनेमा में गुरुवार शाम छह बजे इसका प्रीमियर शो होगा. इस अवसर पर निर्देशक सुवेंदू राज घोष ने बताया कि राजस्थान की एक लड़की को पंजाब के एक लड़के से दार्जिलिंग में प्यार होता है. इसके बाद कैंसर से जूझ रही लड़की और उसका प्यार किस तरफ बढ़ता है, यही बताने के लिए फिल्म ‘बिफोर यू डाय’ आपको बुला रही है.

पुनित राज शर्मा और काव्या कश्यप हैं लीड रोल में

1 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म में पुनित राज शर्मा और काव्या कश्यप बतौर लीड नजर आएंगी. उनके अलावा प्रदीप चोपड़ा, मुकेश ऋषि, मुस्ताक खान, जरीना वहाब, आरहा महाजन आदि प्रमुख किरदार में हैं.

फिल्म के पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता प्रदीप चोपड़ा हैं. फिल्म में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने ‘हम तेरे हो गए’ गीत गाया है.

इसे भी पढ़ें:रूपेश पांडेय हत्याकांडः भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, कहा- हो रही तुष्टिकरण की राजनीति

प्रदीप चोपड़ा बोले, यह कहानी मेरी जिंदगी का अनुभव

प्रदीप चोपड़ा ने बताया कि यह कहानी उनकी जिंदगी का अनुभव है, जिसे वे लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं. खुद उनकी मां कैंसर पीड़ित थीं. उनके आखिरी दिन आम कैंसर पेशेंट से बिल्कुल अलग गुजरे. प्रदीप कहते हैं कि ट्रीटमेंट कराकर हम दरअसल पीड़ित को टॉर्चर करते हैं.

इसके बजाय उन्हें प्यार दिया जाए, समय दिया जाए और आखिरी दिन उनके साथ बिताये जायें यह ज्यादा जरूरी है. फिल्म भी इन्हीं बातों की तरफ इशारा करती है.

दर्जनों फिल्म में निर्देशन कर चुके सुवेंदु राज घोष ने बताया कि झारखंड की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. रांची में फिल्म के कल्चर के मद्देनजर वे रांची में इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:Corona Death Compensation: पूर्वी सिंहभूम जिले में काेरोना से मृत 589 व्यक्ति के आश्रितों को मिला मुआवजा, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन

Related Articles

Back to top button