Education & CareerJamshedpurJharkhand

E Kalyan Portal दोबारा खोलने के आंदोलन में छात्रों की हुई जीत, 18 से 28 फरवरी तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

Chaibasa : छात्रवृत्ति अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की अध्यक्ष नूतन बानरा ने ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोलने को बीएड छात्रों के आंदोलन की जीत बताते हुए पूरे छात्र समुदाय को बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि बीएड तथा अन्य कोर्स के मेधावी छात्रों को पढ़ाई में सहयोग के लिए झारखंड सरकार छात्रवृत्ति देती है, लेकिन इस पोर्टल का कॉलेज के शैक्षणिक सत्र से तालमेल नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं. इस बार भी नामांकन खत्म होने से पहले ही छात्रवृत्ति पोर्टल को 15 जनवरी को बंद कर दिया गया था. इसके विरोध में छात्रवृत्ति अधिकार मंच जिला कमेटी के तरफ से कई दिनों से मुहिम चलायी जा रही थी.

नूतन ने कहा है कि आखिरकार छात्रों के आंदोलन के दबाव में ई -कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति की आवेदन अवधि को 10 दिन तक बढ़ाना पड़ा. अब ई कल्याण पोर्टल 18 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक खुला रहेगा. सत्र 2020-21 और 2021-22 के वे विद्यार्थी, जिनका अभी एप्लीकेशन पेंडिंग है या फिर जो लोग फॉर्म भर नहीं पाये हैं, वैसे तमाम छात्र अभी अप्लाई कर सकते हैं. आगे भी ई कल्याण पोर्टल को खुले रखने को लेकर मांग किया जाएगा क्योंकि अभी भी नामांकन जारी है, जो भी छात्रवृत्ति संबंधित समस्याएं आएंगी उसको लेकर छात्रवृत्ति अधिकार मंच की तरफ से आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-Accident: पटमदा- पुरूलिया मेन रोड पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button